छुईखदान में 45 सेवाभावी युवाओं ने रक्तदान कर पेश की सेवा भावना की मिसाल

 


स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगल भवन में हुआ शिविर


खैरागढ़. शहीद नगरी छुईखदान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के संयोजन में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन मंगलवार 27 जुलाई को किया गया. शिविर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.मिथिलेश चौधरी, संयुक्त संचालक एवं अधीक्षक डॉ. संदीप चंद्राकर एवं एचओडी श्री कुजूर, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ.साधना बागड़े इन सभी के मार्गदर्शन से 45 यूनिट रक्तदान रक्तवीरों ने किया. नगर के मंगल भवन में आयोजित शिविर में नगर के सेवाभावी युवाओं सहित सामाजिक व राजनीतिक पृष्ठभूमि से जुड़े कुल 45 युवाओं ने सहभागिता दी. उक्त शिविर बीएमओ मनीष बघेल, बीपीएम बृजेश ताम्रकार व युवा समाजसेवी नवनीत जैन, किशोर उके सहित सीके कश्यप, काउंसलर जगदीश सोनी, सिस्टर दुर्गा व पैरामेडिकल स्टूडेंट के सहयोग से सफल रहा.


टिप्पणियाँ