खैरागढ़ में पीएम फसल बीमा योजना के लिए कृ षि विभाग ने आहूत की बैठक

 खैरागढ़ .कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग के तत्वाधान में विकासखण्ड खैरागढ़ में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत पीएमएफबीवाय का सूचारू रूप से कियान्वयन करने कृषि विभाग के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों एवं राजस्व विभाग के पट

वारियों तथा किसान संगवारियों का संयुक्त प्रशिक्षण कर बीमा से संबधित समस्या और उसके समाधान का सुझाव एग्रीकल्चर इन्सोरेंस कम्पनी द्वारा दिया गया. 27 जुलाई को आयोजित इस कार्यक्रम में कृषि स्थायी समिति के सभापति लखन साहू सहित जनपद सदस्यगण, अनुविभागीय कृषि अधिकारी एलबी जैन, तहसीलदार प्रीतम साहू, नायब तहसीलदारद्वय सुश्री रश्मि दुबे व लीलाधर कवंर, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी चन्द्रप्रकाश नायक, सांख्यिकी अधिकारी सीएस कोठले, राजस्व निरीक्षक सुभाष खोब्रागढ़े एवं अन्य आरआई विकासखण्ड तकनीकी प्रबधक (आत्मा) तेजराम वर्मा, किसान संगवारी एवं एग्रीकल्चर इन्सोरेंस कम्पनी के अधिकारी उपस्थित थे. कोविड 19 के नियमों का पालन करते हुये प्रशिक्षण आयोजित की गई.

टिप्पणियाँ