खैरागढ़ जनपद पंचायत के एक ग्राम पंचायत में सरपंच सचिव ने फर्जी बिल लगाकर लाखों रूपए किया आहरण

 मामला-मामला 420 का बनता प्रतीत हो रहा है

खैरागढ़ जनपद पंचायत के एक ग्राम पंचायत में सरपंच सचिव ने फर्जी बिल लगाकर लाखों रूपए किया आहरण

खैरागढ़.राजनांदगांव जिला के जनपद पंचायत खैरागढ़ क्षेत्र के एक ग्राम पंचायत में सरपंच सचिव ने ऐ


सा कारनामा कर लाखों रूपए आहरण किया ,जिसे आप जान कर हैरान रह जाएंगे । ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच सचिव ने कुटरचित बिल लगाकर लाखों रूपए आहरण किया है , जिसका पर्दाफाश सूचना के अधिकार से दस्तावेज के आधार से सामने आया है। सरपंच सचिव के द्वारा प्रस्तुत बिल जिसका इस्तेमाल कर लाखों रुपए का आहरण किया है। मिडिया टीम ने जब खबर बनाने के तहकीकात लिए प्रस्तुत बिल के आधार संचालित दुकान एवं स्थान पहुंच कर जानकारी हासिल की है तब पता चला कि सरपंच सचिव के द्वारा प्रस्तुत बिल फर्जी है , *प्रस्तुत बिल के आधार पर दुकान की पतासाजी की गई तब पता चला है कि उक्त स्थान पर दुकान ही नहीं है ना ही पूर्व में संचालित थी।* इतना ही नहीं प्रस्तुत बिल का प्रोपाइटर ने सचिव के नाम का जिक्र करते हुए स्पष्ट आरोप लगाते हुए किसी भी प्रकार से बिल देने से इंकार किया है । *इस दृष्टिकोण से मामला 420 का बनता प्रतीत हो रहा है* इतना ही नहीं एक बिल नंबर पर कुटरचना कर कई बार उपयोग कर आहरण किया गया है। उक्त मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित सरपंच सचिव एवं ग्राम में आर्थिक अनियमितता की सूक्ष्म जांच की आवश्यकता है खबर की तह तक जाने के लिए बने रहिए rajnandgaon khabar  के साथ जल्द होगी खुलासा आखिर कौन है इस लाखों रूपए फर्जीवाड़ा का सूत्रधार हम जल्द लेकर आएंगे आपके पास .....

टिप्पणियाँ