छुरिया तहसील कार्यालय मे किसान का आवेदन लेने से इनकार, कार्यालय के अधिकारी बाबू ठेकेदारों पर मेहरबान !
छत्तीसगढ़ मे भूपेश सरकार की मंशा है कि किसानों को जितना सुविधा व सरकारी योजनाओं का लाभ दिला सके. राजनांदगांव जिला कलेक्टर भी दिनरात ग्रामीण क्षेत्रों मे दौरा कर खेत खलिहानों तक पहुंच कर उनके तकलीफों को दूर करने का प्रयास लगातार कर रहे है.
इधर एसडीएम व तहसील कार्यालयों मे किसानों का कोई भी कार्य आसानी से नही होता. छुरिया तहसील कार्यालय का तो जवाब ही नही. यहां अधिकारी नही बाबू राज चलता है. इस कार्यालय मे किसानों के लिए नियम कानून है वहीं चढावा भेंट करने वाले बड़े ठेकेदारों को अवैध उत्खनन के लिए किसी भी किसान के खेत रिपेरिंग के नाम आवेदन लेकर लाखो का खेल कर दिया जाता है. बताते है कि हाल ही मे रणजीत सिह निवासी झितराटोला अपने स्वयं के खेत सुधारने तहसील कार्यालय आवेदन लेकर गया.

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें