अतिक्रमण पर चला जेसीबी का पंजा मचा हड़कंप



राजनांदगांव जिला मुख्यालय के घुमका तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले ग्राम पटेवा में पूर्व सरपंच पति रवि लाल वर्मा के द्वारा स्वर्णजयंती चौक पर पूर्व में स्थित कांजी हाउस भवन व परिसर को अवैधानिक तरीके से पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों गुमराह कर व्यवसायिक परिसर का निर्माण कराया गया , साथ ही स्वय ही एक दुकान रख लिया है। 



इस मामले में कलेक्टर राजनांदगांव एवं पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव को स्थानीय ग्रामीण हिरेन्र्द‌ साहू ने लिखित शिकायत दर्ज कराया था, लेकिन पत्नि के सरपंच पद में पदस्थ होने के चलते अवैधानिक तरीके से निर्माण कार्य को जांच अधिकारी नजरअंदाज कर गए। जिसके कारण ग्राम पूर्व सरपंच पति रवि लाल वर्मा के हौसले बुलंद है ।। व्यवसायिक परिसर के सामने अतिक्रमण कर गांव में आजरकता फैलाने महत्वपूर्ण भूमिका है । लेकिन घुमका तहसीलदार चित्रेश देवांगन ने पटेवा में पुलिस बल के साथ उपस्थित होकर ओहदेदार अतिक्रमणकारियों के अतिक्रमण में बुलडोजर चलवाकर संकेत दिया है कि अब अतिक्रमणकारियों की खैर नहीं। इस मौके पर ग्राम पटेल चतुर हिरवानी ,ललति यदु पंच ,विजय गजपाल पंच,दशरथ साहू पूर्व पंच ,बहुर साहू , जागेश्वर साहू , संतोष वर्मा एवं बड़ी संख्या ग्रामीण उपस्थित रहे।



टिप्पणियाँ