संदेश

नवंबर, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

आयुर्वेदिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

चित्र
जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ आर के शर्मा के निर्देश अनुसार ब्लाक खैरागढ़ के ग्राम गतापारकला में आयोजित निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर में 265 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आयुर्वेद औषधियों का वितरण किया गया जिसमें वात रोग, चर्म रोग सहित विभिन्न प्रकार के रोगों का निदान एवं प्रशिक्षण विशेषज्ञों के द्वारा किया गया शिविर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु काढ़े का वितरण किया गया

अन्नदाताओं की मेहनत पर बेमौसम बारिश का कहर*

चित्र
खड़ी फसल हुए बर्बाद, धान की करपा हुई गीली ,रवि फसल बोवाई पिछड़ा किसानो के माथे पर चिंता के बादल हुई जमकर बारिस व बने हुवे है फिर से बारिस के आसार।  पिछले सप्ताह भर से बेमौसम बारिश के बादल मंडराने से खैरागढ ब्लॉक में खरीफ फसल धान की कटाई बुरी तरह प्रभावित होने से किसानों को भारी नूकसान हो रही है । हरुना किस्म की धान कटाई हो गयी है जिसमें रवि फसल बोवाई भी जोरो पर है जो बेमौसम बारिश से पिछड़ते जा रही है वही माई किस्म की धान की कटाई अंतिम चरण पर चल रही है जो किसानों के खेत में करपा सुखने के बजाय बारिश भींगों रही है किसान फसल बचाने जद्दोजहद में जुटे हुये है ।   इस आफत की बारिश ने किसानों की तगड़ी  मेंहनत पर पानी फेर दिया है बारहों महिना अन्नदाता को ताबड़तोड़ मेंहनत से मिलने वाले प्रतिफल का इंतजार रहता है जिससे किसान परिवार का गुजर बसर व जिंदगी चलती है बेमौसम बरसात ने किसानों की कमर तोड़ दी है ।व अति चिंता में डाल दिया है।  रवि की फसल का गेहू चना मसूर लाखड़ी की बोवाई में देर होने से किसान चिंतातूर हो गये है किसानों की आश की जगह निराशा ही हाथ लग रही है किसानों के जीवन यापन म...