प्रशासन की लापरवाही से लगातार बुलंद हो रहे अतिक्रमणकारियों के हौसले
मामला -ग्राम पंचायत बढ़ईटोला का खैरागढ़. ब्लॉक के बढ़ईटोला ग्राम पंचायत में सड़क किनारे लगातार अतिक्रमणकारियों द्वारा कब्जा किया जा रहा है देख कर भी शासन प्रशासन मौन है। जिससे अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हो गए हैं ग्रामीणों ने इसकी शिकायत ग्राम पंचायतों में कई बार मौखिक रूप से किया लेकिन ग्राम पंचायत प्रतिनिधि सचिव सरपंच ध्यान नहीं देते जिसकी वजह से आज वर्तमान में बढ़ईटोला में लगभग 15 से 20 दुकान सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर अवैध तरीके से बनाया गया है। क रोड़ों की जमीन पर अतिक्रमणकारियों ने किया कब्जा पंचायत के आय को पहुंचा रही है नुकसान बढ़ईटोला डोंगरगढ़ से खैरागढ़ तथा राजनांदगांव से खैरागढ़ से गुजरने वाली मेंन सड़क के किनारे बसा हुआ है जिसकी वजह से यहां ग्राहकों या आसपास के ग्रामीणों का आवगमन अधिक है और यहां हाई स्कूल, सोसाइटी ,उप स्वास्थ्य केंद्र होने की वजह से किसान, विद्यार्थियों और मरीजों का आना जाना लगा रहता है। यह बहुत भीड़ रहता है जिसकी वजह से यह आसपास के ग्रामीण और गांव के ही ग्रामीण द्वारा लगातार अवैध कब्जे कर के व्यवसायिक परिसर का निर्माण बेधड़क कर रहे हैं तथा पान ठ...