अपने उच्चाधिकारियों के आदेश को नजरअंदाज करती पटवारी
मामला ग्राम पंचायत बढ़ईटोला का अतिक्रमण पर मेहरबान राजस्व विभाग बढ़ईटोला. ब्लॉक के हल्का नंबर 23 में पदस्थ पटवारी मनीषा साहू द्वारा अपने उच्चाधिकारियों द्वारा दिए गए आदेशों का अवेहलना करते हुए अब तक कार्य को नहीं किया गया है जबकि एक महत्वपूर्ण मामले में उन को आदेशित किया गया था कि ग्राम बढ़ईटोला में हुए अतिक्रमण का सर्वे करके रिपोर्ट सौंपने को कहा गया था लेकिन आज विगत एक से डेढ़ माह बीत जाने के बावजूद अब तक मनीषा साहू ने रिपोर्ट नहीं सौंपा है.जिससे ग्रामीण नाराज है विभाग के द्वारा अतिक्रमण हुए जमीन का सर्वे करने के आदेश जारी करने के बाद जागरूक ग्रामीण के मन में अतिक्रमण टूटने और अतिक्रमण मुक्त बढ़ईटोला देखने का विश्वाश जगा था लेकिन मनीषा साहू द्वारा सर्वे रिपोर्ट नहीं सौंपने से ग्रामीण के विश्वाश एक बार फिर टूटने लगा है और पटवारी मनीषा साहू द्वारा मामला ठंडे बस्ते में ले जाया जा रहा है। प्रशासन के खिलाफ धीरे-धीरे पनप रहा है ग्रामीणों में रोष ग्रामीणों ने बताया कि प्रशासन द्वारा अतिक्रमणकारियो को बढ़ावा देना और देख कर भी कार्रवाई ना करना यह ढीलापन और अतिक्रमण को बढ़ावा दे र...