अपने उच्चाधिकारियों के आदेश को नजरअंदाज करती पटवारी

 मामला ग्राम पंचायत बढ़ईटोला का

अतिक्रमण पर मेहरबान राजस्व विभाग



बढ़ईटोला. ब्लॉक के हल्का नंबर 23 में पदस्थ पटवारी मनीषा साहू द्वारा अपने उच्चाधिकारियों द्वारा दिए गए आदेशों का अवेहलना करते हुए अब तक कार्य को नहीं किया गया है जबकि एक महत्वपूर्ण मामले में उन को आदेशित किया गया था कि ग्राम बढ़ईटोला में हुए अतिक्रमण का सर्वे करके रिपोर्ट सौंपने को कहा गया था लेकिन आज विगत एक से डेढ़ माह बीत जाने के बावजूद अब तक मनीषा साहू ने रिपोर्ट नहीं सौंपा है.जिससे ग्रामीण नाराज है विभाग के द्वारा अतिक्रमण हुए जमीन का सर्वे करने के आदेश जारी करने के बाद जागरूक ग्रामीण के मन में अतिक्रमण टूटने और अतिक्रमण मुक्त बढ़ईटोला देखने का विश्वाश जगा था लेकिन मनीषा साहू द्वारा सर्वे रिपोर्ट नहीं सौंपने से ग्रामीण के विश्वाश एक बार फिर टूटने लगा है और पटवारी मनीषा साहू द्वारा मामला ठंडे बस्ते में ले जाया जा रहा है। 

प्रशासन के खिलाफ धीरे-धीरे पनप रहा है ग्रामीणों में रोष

ग्रामीणों ने बताया कि प्रशासन द्वारा अतिक्रमणकारियो को बढ़ावा देना और देख कर भी कार्रवाई ना करना यह ढीलापन और अतिक्रमण को बढ़ावा दे रहा है क्योंकि ग्रामीणों ने बताया कि बीते 20 वर्ष पहले एक से दो दुकानें अतिक्रमण पर थे लेकिन आज लगभग 15 से 20 दुकाने अतिक्रमण पर है और अगर कार्रवाई नहीं होता तो अतिक्रमण और बढ़ेंगे जिसे सोचकर ग्रामीणों के मन में प्रशासन खिलाफ गुस्सा पनप रहा है.

आखिर कार्रवाई करने से क्यों डर रहा है प्रशासन

ग्रामीणों द्वारा दबी जुबान में सवाल यह भी उठाया जा रहा है कि आखिर प्रशासन कार्रवाई करने से क्यों डर रहा है क्या वोट बैंक की राजनीति हो रही है या कोई लोकल नेता या छुटभैया नेता द्वारा कार्रवाई न करने की धमकी प्रशासन को मिल रह है या अतिक्रमणकारियों द्वारा सरपंच सचिव या पटवारी को पैसा दिया जाता है या अतिक्रमणकारियों के रिश्तेदार लगते है पटवारी ,तमाम प्रकार के सवाल ग्रामीणों के मन में उठ रहे है.

मलाई दार विभाग के लिए नुकसान दायक अतिक्रमण

राजस्व विभाग एक ऐसा विभाग है जहां ग्रामीणों को पल-पल में पैसा लगता है लेकिन अतिक्रमण के मामले में विभाग को कहीं भी पैसा मिलता नहीं है बल्कि अतिक्रमण हटाने में समय और राजस्व विभाग को पैसे का नुकसान होगा उनकी कमाई घट सकती है शायद यही सोच कर विभाग अतिक्रमण के ऊपर करवाई नही कर रहा है

गांव में दो विचारधारा के लोग

सभी गांव में दो विचारधारा के लोग रहते हैं उसी प्रकार ग्राम बढ़ईटोला में दो विचारधारा के लोग हैं एक विचारधारा चाहती है कि सिर्फ रोड किनारे हुए अतिक्रमण पर कार्रवाई हो तो एक विचारधारा चाहती है कि संपूर्ण गांव में हुए अतिक्रमण पर कार्रवाई हो लेकिन पटवारी मनीषा साहू द्वारा नाही रोड किनारे हुए अतिक्रमण पर सर्वे किया जा रहा है और ना ही गांव में हुए अतिक्रमण पर सर्वे किया जा रहा है पटवारी मनीषा साहू द्वारा मामले को ठंडे बस्ते में ले जाया जा रहा है।

तहसीलदार बढ़ईटोला गुजारकर प्रतिदिन जाते हैं अपने निवास

तहसीलदार अपनी कार्यालय खैरागढ़ से निवास स्थान राजनांदगांव बढ़ईटोला से गुजारकर जाते हैं लेकिन बढ़ईटोला में हुए अतिक्रमण को देखने के बावजूद कुछ कार्रवाई नही करते, नहीं अपने अधीनस्थ कर्मचारी पटवारी मनीषा साहू को ऐसे महत्वपूर्ण मामले में सर्वे रिपोर्ट जल्दी बनाने के लिए भी नहीं कहा जाता जिसकी वजह से पटवारी मनीषा साहू तहसीलदार के सीधाई का फायदा उठाकर कछुए की चाल की तरह काम कर रही है.

राजस्व विभाग द्वारा अतिक्रमणकारियो पर कार्रवाई न करना राजस्व विभाग की लचर व्यवस्था को प्रदर्शित करता है और विभाग द्वारा अगर कार्रवाई नहीं करेगा तो हम कलेक्टर ने इसकी शिकायत करेंगे 

गुमान वर्मा युवा मितान क्लब अध्यक्ष

 जब तक अतिक्रमण हुए जमीन को खाली नहीं करता तब तक हम भी व्यवसायिक परिसर का किराया नहीं देंगे 

भोज वर्मा युवा व्यापारी निवासी बढ़ईटोला

 अतिक्रमणकारी गांव लोग हैं जो अपने निजी स्वार्थ के लिए सरकारी जमीन पर कब्जा किया हुआ है ग्राम पंचायत सचिव -सरपंच और स्थानीय निवासी अतिक्रमण को बढ़ावा देने के लिए जिम्मेदार है 

शिवानंद यादव युवा नेता निवासी बढ़ईटोला

टिप्पणियाँ