संदेश

अगस्त, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मानपुर में महिला बाल विकास विभाग के सेक्टर सुपरवाइजर सरकार की महत्वाकांक्षी सुपोषण अभियान योजना को कर रहे बंठाढ़ार कलेक्टर दौरा बेअसर

चित्र
नौनिहाल की सेहत से हो रहा खिलवाड़ ,अधिकारी कर्मचारी नहीं दे रहे हैं ध्यान  राजनादगांव जिले के वनांचल क्षेत्र में बसे मानपुर ब्लॉक में गुणवत्ता हीन रेडी टू ईट फूड़ का वितरण किया जा रहा है एक तरफ राजनांदगांव के कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा द्वारा वनांचल क्षेत्र मानपुर -मोहला और छुईखदान में सघन सुपोषण अभियान की शुरुआत किया जा रहा है वहीं मानपुर परियोजना के अंतर्गत आने वाले खड़गांव, दीघवाडी, और मानपुर सेक्टर अंतर्गत हो रहे रेडी टू ईट वितरण में निर्माणकर्ता समूह के पैकेजिंग से लेकर पावडर घटिया किस्म के वितरण आंगनबाड़ियों में किया जा रहा है , जिसके खाने वाले बच्चों से लेकर गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य पर बुरा असर की प्रबल संभावना प्रतीत होता दिखाई दे रहा है ‌। उत्पादक समूह द्वारा अनुबंध की कंडिका क्रमांक 4.7 का नहीं हो रहा पालन केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा बनाए गए अनुबंध  नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है ,जहां केंद्र सरकार द्वारा अनुबंध नियम में कहा गया है कि उत्पादन करता समूह का नाम और सेक्टर का नाम तथा समूह का पंजीयन नंबर,फूड लाइसेंस नंबर तथा भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प...

परस साहू ने किया खैरागढ़ ब्लॉक का नाम ऊंचा

चित्र
 * किसान का बेटा हुआ सम्मानित* खैरागढ़ ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाले बल्देवपुर निवासी परस राम साहू को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दिन ई जिला प्रबंधक, जिला ई गवर्नेस सोसायटी, राजनांदगांव विभाग के द्वारा परस राम साहू सीएससी संचालक ग्राम पंचायत बढ़ईटोला सीएससी केंद्र का संचालन एवं ऑनलाइन इंश्योरेंस के क्षेत्र में 960 लोगो की एलआईसी, फसल बीमा, हेल्थ बीमा, वाहन बीमा, आम नागरिकों को ग्राम में सुविधा उपलब्ध कराने हेतु विशिष्ट कार्य के लिए राजनांदगांव के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत एवं कलेक्टर श्री तरण प्रकाश सिन्हा के द्वारा स्वतंत्रता दिवस के दिन सम्मानित किया गया। सीएससी इडीएम सौरभ मिश्रा,डीएम आशीष स्वर्णकार , सहित क्षेत्र के समस्त ग्राम वासियों ने परस राम साहू को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है

जगह जगह फहराया गया तिरंगा*

चित्र
 * जगह जगह फहराया गया तिरंगा *  शहर सहित ग्रामीण इलाकों में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में गांव के सभी स्कूलों ग्राम पंचायतों सोसाइटी सभी सरकारी भवनों में ध्वजारोहण किया गया इसमें बढ़ई टोला के स्कूल में भी ध्वजारोहण का कार्यक्रम रखा गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे शाला समिति के अध्यक्ष सुरित वर्मा द्वारा ध्वजारोहण किया गया ध्वजारोहण के उपरांत बूंदी के लड्डू बांटे गए। कोरोन कल को देखते हुए इस बार कार्यक्रम नहीं किया गया अतिथि महोदय ने स्कूल में उपस्थित सभी लोगों को कोरोना कि प्रति सजग रहने की सलाह दी और शहीदों को याद किया गया कार्यक्रम के दौरान उच्चतर माध्यमिक शाला प्रिंसिपल प्रिंसिपल सुदामा कोठले, सरपंच संतोषी बाई साहू, उप सरपंच महेंद्र धुर्वे, मिडिल स्कूल ऐड मास्टर मनहरण लाल सिन्हा, प्राथमिक शाला प्रधान पाठक के आर देवागन, सहित समस्त पंच गण और ग्रामीण उपस्थित थे।

छुरिया तहसील कार्यालय मे किसान का आवेदन लेने से इनकार, कार्यालय के अधिकारी बाबू ठेकेदारों पर मेहरबान !

चित्र
  छत्तीसगढ़ मे भूपेश सरकार की मंशा है कि किसानों को जितना सुविधा व सरकारी योजनाओं का लाभ दिला सके. राजनांदगांव जिला कलेक्टर भी दिनरात ग्रामीण क्षेत्रों मे दौरा कर खेत खलिहानों तक पहुंच कर उनके तकलीफों को दूर करने का प्रयास लगातार कर रहे है. इधर एसडीएम व तहसील कार्यालयों मे किसानों का कोई भी कार्य आसानी से नही होता. छुरिया तहसील कार्यालय का तो जवाब ही नही. यहां अधिकारी नही बाबू राज चलता है. इस कार्यालय मे किसानों के लिए नियम कानून है वहीं चढावा भेंट करने वाले बड़े ठेकेदारों को अवैध उत्खनन के लिए किसी भी किसान के खेत रिपेरिंग के नाम आवेदन लेकर लाखो का खेल कर दिया जाता है. बताते है कि हाल ही मे रणजीत सिह निवासी झितराटोला अपने स्वयं के खेत सुधारने तहसील कार्यालय आवेदन लेकर गया.

*दूसरी किस्त मिलने की आस में अधर में आवास का निर्माण*

चित्र
रहने के लिए नहीं है आवास ,सरकारी जर्जर भवन में रहने को मजबूर खैरागढ़. प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थियों का हाल फिलहाल आसमान से गिरे और खजूर पर अटके जैसा हो चुका है, पक्के घर की आस में कच्चा घर गिराने के बाद बरसात के इन दिनों में गरीब फिलहाल बेघर हो चुके हैं।पहली तथा दूसरी किस्त मिलने के बाद उम्मीदें परवान चढ़ी लेकिन तीसरी तथा चौथी किस्त समय से नहीं मिलने पर आवास अधर में लटके हैं। मामला खैरागढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत जुनवानी में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थी किस्त नहीं मिलने के चलते शासकीय एवं जर्जर भवन में रहने को मजबूर हैं। स्थानीय निवासी चंद्रिका कुमारी जांगड़े पति पूरन जांगड़े ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना में 2 वर्ष पूर्व नाम आने के बाद कच्ची मकान को तोड़ कर पक्की मकान बनाना शुरू किया था लेकिन किस्त सही समय पर नहीं मिलने पर मकान अधूरा पड़ा हुआ है  चंद्रिका कुमार जांगड़े ने बताया कि उसके पास रहने के लिए घर नहीं है मकान बनाने के चक्कर में जिस कच्चे मकान में रह रहे थे उसे तोड़कर पक्की मकान बनाया जा रहा था लेकिन किस्त स...

बढ़ई टोला मे हुआ हरेली महोत्सव का हुआ आयोजन

चित्र
बढ़ईटोला.छत्तीसगढ़ की पारम्परिक त्योवहार हरेली को उत्साह और उमंग से मनाने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप आज राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाले ग्राम बढ़ईटोला के गौठान में हरेली महोत्सव का आयोजन किया गया। हरेली महोत्सव का शुभारंभ हल का पूजा अर्चना कर गाय बैल को पूजा उपरांत चारा खिलाया गया तथा कुपोषित बच्चों को पौष्टिक आहार का किट वितरण किया गया। साथ ही साथ महिला बाल विकास विभाग द्वारा गोद भराई किया गया जिसमें गर्भवती महिलाओं को फल फूल वितरण किया गया । *विभागों का लगा स्टॉल*  पशु विभाग द्वारा इनस्टॉल लगाकर लोगों को अपने विभाग से मिलने वाले योजनाओं की जानकारी दें ,उद्यानिकी विभाग द्वारा निशुल्क पौधे वितरित किए गए ,कृषि विभाग द्वारा इंस्टॉल लगाकर कृषि विभाग द्वारा योजनाओं के तहत मिलने वाले छूट की जानकारी दी गई।  *विभिन्न खेलों का हुआ आयोजन*  हरेली महोत्सव के दौरान ग्राम पंचायत के द्वारा विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया था जिसमें कुर्सी दौड़ खेल का आयोजन किया गया था जिसमें प्रथम पुरस्कार गोमती वर्मा को प्राप्त हुआ रस्सी खिंचाई में महिला बाल व...

गौरी नगर वार्ड में गरीबी रेखा के नीचे जीवन व्यापन करने वाले परिवारों को बांटा गया सूखा राशन

चित्र
  राजनांदगांव। शहर के गौरी नगर वार्ड क्र. 13 में कोरोना महामारी व लॉकडाउन से आर्थिक रूप से प्रभावित हुए गरीबों को अजीम प्रेमजी फाउंडेशन ने क्रिश्चयन फेलोशिप के सौजन्य से सूखा राशन व घरेलू उपयोग की सामग्री का वितरण किया। गौरी नगर वार्ड में गरीबी रेखा के नीचे जीवन व्यापन करने वाले परिवारों को वार्ड पार्षद समद खान की मदद से राशन कार्ड द्वारा चिन्हांकित कर सोशल डिस्टेन्स का पालन करते हुए सूखा राशन वितरण किया गया। वितरण में वार्ड पार्षद समद खान के साथ युवा कांग्रेस नेता अभिमन्यु मिश्रा,उत्तर ब्लॉक कांग्रेस के महामंत्री ज़ाकिर खान, उत्तर ब्लॉक कांग्रेस के सचिव नागेश बंजारे, उत्तर ब्लॉक कांग्रेस के संयुक्त महामंत्री विजय यादव, सुधांशु झा, नरेश यादव, मन्नू पंचतीलक, अब्दुल जलील, महिला समूह से निर्मला यादव, मीना यादव, मीना साहू आदि उपस्थित थी। गौरी नगर वार्ड में अचानक नगर, महादेव नगर, गली नंबर 1, राम दादा गली, डेरा लाइन आदि जगहों पर लगभग 400 लोगों को सूखा राशन किट वितरित किया ग

मोटर साईकल अनियंत्रित होकर गिरने से युवक की हुई घटनास्थल पर दर्दनाक मौत…पढिये कहाँ की है घटना…

चित्र
  औंधी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम वारकुन्जी निवासी नाम हरवंश कृषाण पिता श्री स्वर्गीय गोविंद कृषाण उम्र 26 वर्ष जो कि कल सुबह मानपुर बैंक काम के लिए गया था काम होने के उपरांत वह अपनी मोटर सायकल क्र.CG 19 BG -7716 से अपने घर वापस आ रहा था अचानक कन्दाडी गांव के पास उसकी बाईक अनियंत्रित हुईं जिससे वह गिर गया । जिससे उसके सिर पर गहरा चोट लगने से उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई, घटना का समय लगभग शाम 6बजे की आसपास की बताई जा रही है। पुलिस द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम करा कर उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया। यह घटना कोहका थाना क्षेत्र अंतर्गत हुआ है।

कैम्पा के कार्यों में प्रगति लाने बांधव ने ली वन अधिकारियों की बैठक

चित्र
वन मंडल कार्यालय में जुटे खैरागढ़ मंडल के वन अधिकारी भौतिक सत्यापन के लिये 3 सदस्यीय टीम रहेगी प्रवास पर खैरागढ़. वन मंडल खैरागढ़ क्षेत्र अंतर्गत कैम्पा के कार्यों में प्रगति लाने राज्य कैम्पा क्रियान्वयन समिति छत्तीसगढ़ के सदस्य पंकज बांधव ने वन मंडल कार्यालय में वन अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली. वन मंडलाधिकारी संजय यादव सहित वन मंडल क्षेत्र के उपवनमंडलाधिकारी एवं वन परिक्षेत्र अधिकारियों की संयुक्त उपस्थिति में कैम्पा मद से संबंधित कार्यों एवं पर्यवेक्षण सहित मूल्यांकन के संदर्भ को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. इस दौरान व्यवहारिक भेंट वार्ता व परिचय के साथ कोरोना काल में बेहतर कार्यों के संपादन के लिये भी महती मंत्रणा की गई. बैठक में सत्र 2019-20 के स्वीकृत कार्यों की समीक्षा की गई. श्री बांधव ने इस दौरान शेष कार्यों को समय-समय पर पूर्ण करने जानकारी दी साथ ही संबंधित वन परिक्षेत्र अधिकारियों द्वारा कार्यों में आ रही व्यवहारिक दिक्कतों की भी जानकारी दी गई. बैठक में डीएफओ संजय यादव द्वारा कैम्पा मद अनुसार विधिवत जानकारी प्रदान की गई और बताया गया कि आगामी दिनों में कैम्पा मद द्वारा स्वीकृत ...