सरपंच सचिव को बर्खास्त करने की मांग
अवैध रूप से सरपंच व सचिव के द्वारा बनाये गये व्यवसायिक परिसर को अधिग्रहण एवं अपने अधिकारों के गलत उपयोग करने वाले सरपंच व सचिव को बर्खास्त करने की मांग को लेकर ग्रामीणों की प्रदर्शन राजनांदगांव।जिले के छुईखदान ब्लाक के ग्राम पंचायत बुन्देली के सरपंच व सचिव के द्वारा अपने अधिकार का गलत इस्तेमाल करते हुये समायोजन करने के नाम पर ग्राम पंचायत की 14वे वित्त की राशि डेढ लाख रूपये का आहरण कर अवैध कमाई के लिये व्यवसायिक दुकानों के निर्माण में उक्त राशि का इस्तेमाल किया गया है । ज्ञात हो कि 02 वित्तीय वर्ष होने को आ रहा है , इनके द्वारा उक्त राशि का समायोजन भी नही किया गया है और न ही इसकी किसी भी प्रकार की कोई भी जानकारी सरपंच सचिव के द्वारा उच्च कार्यालय को दिया गया है । जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी को लिखित शिकायत में शिकायतकर्ताओं ने लिखा कि जो इस प्रकार है आपके कार्यालय को लगातार 01 वर्ष से हम ग्रामीण और हमारे सहित ग्राम पंचायत के निर्वाचित उपसरपंच व पंचगण स्पष्ट अक्षर में लिखित तौर से बता रहें हैं कि सरपंच व सचिव के द्वारा अवैध निर्माण किया गया है , बावजूद आपका कार्यालय इस मामले में...